फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: चौधरी लाल सिंह ने उधमपुर सीट से भरा नामांकन, कठुआ के रामलीला मैदान से भरी हुंकार

Thu, 28 Mar 2024 12:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कठुआ

सार

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह बुधवार को कठुआ के जिला उपायुक्त कार्यालय में नामांकन दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
चौधरी लाल सिंह - फोटो : अनिल कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधमपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह ने बुधवार को डीसी कार्यालय में नामांकन भरा। इससे पहले जम्मू-कश्मीर मामलों के प्रभारी भरत सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय सचिव मनोज यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी, चौधरी लाल सिंह की पत्नी कांता अंदौत्रा और एडवोकेट कीर्ति भूषण की मौजूदगी में चौधरी लाल सिंह का कालीबड़ी में समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। 

विज्ञापन


इस दौरान डोगरा स्वाभिमान संगठन और कांग्रेस के अलावा इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के कार्यकर्ता भी पहुंचे। ढोल की थाप पर समर्थक झूमते दिखे और फूल मालाएं पहनाकर लाल सिंह का स्वागत किया। लाल सिंह कालीबड़ी से गाड़ियों का काफिला छोड़ समर्थकों सहित पैदल ही डीसी कार्यालय पहुंचे।

सुबह से ही जुटनी शुरू हुई थी समर्थकों की भीड़

लाल सिंह ने समर्थकों से सुबह 11 बजे कालीबड़ी पहुंचने की अपील की थी। उनके समर्थक सुबह 9 बजे ही उनके वार्ड 2 स्थित आवास के समक्ष जुटना शुरू हो गए थे। लोगों की भीड़ बढ़ते देख पदाधिकारियों ने समर्थकों को कालीबड़ी पहुंचने को कहा। आवास से चौधरी लाल सिंह 11 बजे निकले और यहां से समर्थकों का काफिला भी उनके साथ चला। डीसी कार्यालय में नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन

सहयोगी दलों का भी दिखा साथ

डीसी कार्यालय में नामांकन दाखिल करते वक्त भले ही चौधरी लाल सिंह के साथ कांग्रेस के नेता पहुंचे लेकिन कालीबड़ी और रामलीला मैदान में हुई जनसभा में इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के नेता भी दिखाई दिए। 

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस दिग्गजों के अलावा नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के जम्मू-कठुआ-सांबा के जोनल अध्यक्ष पूर्व मंत्री बाबू राम शर्मा, हर्षदेव सिंह, कुछ दिन पहले चौधरी लाल सिंह को समर्थन देने वाले पूर्व मंत्री डॉ. मनोहर लाल शर्मा, पीडीपी के जिला को-ऑर्डिनेटर गुरप्रसाद वर्मा समर्थकों सहित पहुंचे। इस दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज डोगरा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शमीमा रैणा और प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भानू महाजन भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

'जिनसे तरनाह पुल नही बना, वह विकास के नाम पर मांग रहे वोट'

उधमपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह के समर्थन में बुधवार को रामलीला मैदान कठुआ में जनसभा हुई। इसमें चौधरी लाल सिंह ने कहा कि जिनसे एक साल में तरनाह नाले का क्षतिग्रस्त पुल नहीं बन सका, वह लोगों के बीच जाकर विकास का हवाला देते हुए वोट मांग रहे हैं। लेकिन अब अंधेरी रात का वक्त खत्म होने को आ रहा है। अब हर ओर परिवर्तन का उजाला होगा। यह इस जनसभा में सिद्ध हो गया है।

उन्होंने कहा कि हमेशा से इंसाफ की लड़ाई लड़ी है। दूसरों के हक की इस लड़ाई में उन्हें नुकसान भी हुआ है। लेकिन मेरी प्राथमिकता मेरे लोग है, इनके लिए मेरा सब कुछ है। अगर जम्मू-कश्मीर में किसी का जलसा होता है तो लोग बंटे हुए नजर आते हैं। लेकिन चौधरी लाल सिंह के जलसे में सिर्फ डोगरा मिलेगा। यहां न कोई हिंदू है न कोई मुसलमान न कोई सिख और न ही कोई अन्य। हम सभी समाज को एक साथ लेकर चलना चाहते हैं और यह इस सभा में दिख भी रहा है।

डॉ. जितेंद्र सिंह पेशे से डॉक्टर हैं, लिहाजा वह अब चलाएं क्लीनिक- विकार रसूल

इस मौके पर जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि डॉ. जितेंद्र सिंह पेशे से डॉक्टर है और उनकी सेवाओं की प्रदेश के लोगों को जरूरत है। लिहाजा अब वह यहां अपना क्लीनिक चलाएं। प्रदेश प्रभारी भरत सिंह सोलंकी ने चौधरी लाल सिंह का संभाग का लोकप्रिय नेता बताते हुए उन्हें मिल रहे समर्थन की सराहना की।

पीडीपी ने कठुआ में चौधरी लाल सिंह को दिया समर्थन

कठुआ में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी लाल सिंह को समर्थन देने का ऐलान किया है। मंगलवार को चौधरी लाल सिंह के आवास पर पहुंचे पीडीपी के जिला को-ऑर्डिनेटर गुरप्रसाद वर्मा ने कहा कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के निर्देश पर वह चौधरी लाल सिंह से मिलने आए थे। पार्टी ने अनौपचारिक तौर पर कांग्रेस को इंडिया गठबंधन के तौर पर समर्थन दिया है, लेकिन अब पीडीपी अध्यक्ष ने इसकी औपचारिक घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें