डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद ने रविवार को कहा कि उनका एजेंडा विकास, स्कूल-कॉलेज का निर्माण और बेरोजगारी को खत्म करना है। उनकी पार्टी का एजेंडा मतभेद कम करना है। रविवार को अनंतनाग-राजोरी सीट के लिए अपनी पार्टी के प्रत्याशी एडवोकेट सलीम पर्रे के समर्थन में रैली के दौरान उन्होंने यह बातें कहीं।
विज्ञापन
डीपीएपी ने रविवार को कोकरनाग, हंगलगुंड से औपचारिक रूप से चुनावी प्रचार शुरू किया।
पार्टी अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और पार्टी कार्यकर्ताओं से अनंतनाग-राजोरी संसदीय क्षेत्र के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवार एडवोकेट सलीम पर्रे को वोट देने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि हम यहां विकास के लिए हैं और हम चाहते हैं कि लोगों को बिना किसी परेशानी के आसानी से अपनी आजीविका मिल सके। उन्होंने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे तो वह डबल शिफ्ट में काम करते थे और उन्होंने पुल, सड़कें और अन्य चीजें बनाईं। उन्होंने लोगों से पार्टी कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार करने की अपील की ताकि जमीनी स्तर पर पार्टी का आधार मजबूत हो सके।