फारूक अब्दुल्ला ने श्रीनगर में रैली को किया संबोधित
- फोटो : ANI
नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने लोकसभा चुनाव को लेकर श्रीनगर में रविवार को रैली को संबोधित करते हुए आरएसएस और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने मोदी सरकार पर विवादित बयान देते हुए कहा कि दिल्ली में वही सरकार है जिन्होंने महात्मा गांधी का कत्ल किया था।
फारूक ने कहा कि 'मारने वाले कौन है उसको(महात्मा गांधी)? मारने वाले यही आरएसएस वाले जो आज धनधना रहे हैं सारे वतन में... आज दिल्ली में हुकूमत जो कर रहे हैं वो वही हैं जो महात्मा गांधी के कातिल हैं।'