फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम हिंदुस्तान को तोड़ना चाहते तो यह देश होता ही नहीं: फारूक अब्दुल्ला

Tue, 16 Apr 2019 12:55 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि मोदी हिन्दुस्तान को तोड़ने की कितनी भी कोशिश करें इसमें वह खुद टूट जाएंगे लेकिन देश नहीं टूटेगा। हम पर अंगुली उठाते हुए कहते हैं कि फारूक देश को तोड़ना चाहता है अगर हम इसे तोड़ना चाहते तो हिंदुस्तान होता ही नहीं। 
विज्ञापन


सोमवार को श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर पार्क में जनसभा को संबोधित करते हुए फारूक ने कहा कि जब यहां 1996 में हिंदुस्तान का झंडा उठाने के लिए कोई तैयार नहीं था तब वह इसे लेकर अकेले निकले थे। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या मुसलमान हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं हैं। हम नहीं बल्कि मोदी जी लोगों को धर्म के नाम पर बांट रहे हैं। कहा कि मोदी और शाह देश का बेड़ा गर्क कर रहे हैं। 

पूर्व सीएम ने कहा कि वर्ष 2014 के चुनावों के बाद जब किसी भी राजनीतिक दल को बहुमत प्राप्त नहीं हुआ तो भाजपा के कुछ लोग मुझसे दिल्ली अस्पताल में मिलने आए। वह चाहते थे कि नेकां राज्य में सरकार बनाने के लिए भाजपा के साथ हाथ मिलाए। उमर ने भी उन लोगों के साथ हाथ नहीं मिलाया जिनके हाथ मुसलमानों के खून से रंगे हुए हैं। उन्होंने लोगों से भाजपा से बचने को भी कहा। कहा कि उनके पास राफेल डील के 30 हजार करोड़ हैं और वो आप तक पैसा लेकर भी वोट मांगने पहुंच सकते हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान, केंद्र एक मजबूत राजद्रोह कानून बनाएगा, अब्दुल्ला ने कहा कि, हम देखेंगे कि आप क्या करेंगे। मोदी और भाजपा कश्मीरियों का दिल नहीं जीत सकते। पेलेट गन या हाईवे पर प्रतिबंध लगाने या अन्याय करने से दिल नहीं जीता जा सकता है। आप कहते हैं कि हम वफादार नहीं हैं, बराबर अगर हम वफादार नहीं हैं तो आप भी तो दिलदार नहीं हैं। आप कहते हैं कि हम आपके अभिन्न अंग हैं, हम कैसे अभिन्न अंग हैं? कहाँ? यह झूठ है। यदि हम आपके अभिन्न अंग हैं, तो हमारे साथ न्याय करें’’।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें