फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर और श्रीनगर लोकसभा सीट पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर

Tue, 16 Apr 2019 12:44 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण की दो सीटों उधमपुर कठुआ डोडा और श्रीनगर लोकसभा क्षेत्रों में राजनीतिक दलों का चुनाव प्रचार 16 अप्रैल को शाम छह बजे के बाद थम जाएगा। इन दोनों सीटों पर 18 अप्रैल को मतदान होगा।
विज्ञापन


दोनों संसदीय क्षेत्र में 29.60 लाख के करीब मतदाता है। उधमपुर लोकसभा सीट पर 16.50 लाख और श्रीनगर लोकसभा सीट पर 12.95 लाख के करीब मतदाता है। मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार के अनुसार दूसरे चरण के मतदान में कुल मिलाकर 29 लाख 60 हजार 027 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे। इनमें 15 लाख 43 हजार 571 पुरुष मतदाता और 14 लाख 16 हजार 387 महिला मतदाता शामिल होंगे। 69 थर्ड जेंडर, 21056 सर्विस वोटर शामिल रहेंगे। 

4426 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा सकेंगे। श्रीनगर संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर शाहिद इकबाल चौधरी के अनुसार 16 अप्रैल को सायं छह बजे के बाद चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। एक दिन के आराम के बाद 18 अप्रैल को मतदान होगा। उधमपुर लोकसभा सीट पर भाजपा से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह, डोगरा स्वाभिमान संगठन से चौधरी लाल सिंह और पैंथर्स पार्टी से हर्ष देव सिंह प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल है। 
विज्ञापन


वहीं श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में नेशनल कांफ्रेंस से डॉ. फारूक अब्दुल्ला, भाजपा से खालिद जहांगीर प्रमुख उम्मीदवारों में हैं। डॉ. फारूक अब्दुल्ला को कांग्रेस ने समर्थन देते हुए श्रीनगर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें