फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन ने बच्चों के घरों तक पहुँचाई किताबें

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। लॉकडाउन के बीच सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। जोन ज्यौड़ियां के अंतर्गत आने वाले परगवाल में बुधवार को शिक्षकों ने सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के घरों में पहुंचकर उनको किताबें मुहैया कराईं और लॉकडाउन का पालन करने के साथ-साथ घरों में ही रहकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। वहीं बच्चों को नई किताबें मिलने पर वह काफी खुश दिखाई दिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शिक्षा विभाग सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को हर साल मुफ्त में किताबें मुहैया कराता है। मौजूदा समय में लॉकडाउन के चलते स्कूल बंद होने से बच्चों को विभाग की तरफ से मिलने वाली निशुल्क किताबें नहीं मिल पाई थीं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, जिसको देखते हुए विभाग ने शिक्षकों को बच्चों के घरों तक किताबें पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें