फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़ । क्षेत्र के सीमावर्ती गांव अवताल में मंगलवार देर रात एक विवाहित महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर ही जहरीला प्रदार्थ निगल लिया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे रामगढ़ के सीएचसी अस्पताल पहुँचाया। यहां महिला की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों में उसे जम्मू के जीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया। जीएमसी जम्मू पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान सीमा देवी पति पवन कुमार निवासी अवताल के रूप में हुई है। वहीं बुधवार शाम को उसके गांव में ही श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें