फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन तोड़ने पर पांच के खिलाफ केस, 400 वाहन जब्त

विज्ञापन
डोगरा चौक पर पुलिस जवान वाहन सवारों को रोककर पूछताछ करते हुए। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। वीकेंड लॉकडाउन में नियमों का उल्लंघन करने पर पांच लोगों पर पुलिस ने एफआईआर की है। बिना कारण घर से निकलने और दस्तावेज न होने पर 400 वाहन जब्त किए गए। बार-बार अपील और बेवजह बाहर न निकलने के अनुरोध पर भी नहीं मानने पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की। वहीं, लॉकडाउन के दौरान भी ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती रही। बिना हेलमेट और ट्रिपलिंग करने वालों के चालान किए गए।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से शहर के डोगरा चौक समेत कई अन्य चौक पर नाके लगाए गए। वाहनों चालकों को रोका गया। पूछताछ में जब बाहर निकलने की खास वजह नहीं पाई गई तो ऐसे लोगाें पर कानूनी कार्रवाई की गई। एसएसपी श्रीधर पाटिल ने कहा कि पांच लोगों पर एफआईआर लगाई गई है। वीकेंड लॉकडाउन होने के बावजूद ये लोग घूम रहे थे। जब उनसे पूछताछ की गई तो बाहर घूमने का कोई जायज कारण नहीं बता पाए। इसके चलते कार्रवाई की गई है। पाटिल ने कहा कि पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार अपील की जा रही है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें