फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बेच रहे थे रसगुल्ले, दुकान सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुराने शहर के पीर मिट्ठा इलाके में प्रसिद्ध पहलवान की दुकान को पुलिस ने सील कर दिया। दूध दही के नाम पर दुकान खोलकर रसगुल्ले बनाकर बेचे जा रहे थे। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई के आदेश दिए। मंगलवार को सुबह प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, ताजा बने रसगुल्ले और अन्य मिठाई बरामद हुई। इसके बाद दुकान को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दुकान पर पहले दूध, दही बेचा जा रहा था। दूध, दही और पनीर को जरूरी वस्तुओं में शामिल किया गया है। मंगलवार को सुबह प्रशासन को शिकायत मिली कि दुकान पर दूध, दही के अलावा रसगुल्ले और अन्य मिठाई भी बेची जा रही है। शिकायत मिलने के बाद मजिस्ट्रेट और पीर मिट्ठा पुलिस टीम पहुंची। जब दुकान के भीतर जांच की गई, तो काफी मात्रा में रसगुल्ले मिले। इसके बाद दुकान को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें