फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने भर से नहीं खुले कई कार्यालय, आग लगने का बढ़ रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लॉकडाउन को अब 50 दिन होने जा रहे हैं। इस कारण बहुत से व्यापारिक प्रतिष्ठान, सरकारी और निजी विभागों के कार्यालय बंद पड़े हैं। तापमान बढ़ने के साथ इन जगहों पर शार्ट सर्किट से आग लगने का खतरा बढ़ गया है। वर्तमान में इन जगहों पर फिलहाल सन्नाटा है। इक्का दुक्का सिक्योरिटी कर्मी जरूर हैं। शार्ट सर्किट से आग लगने पर भारी नुकसान हो सकता है। पिछले तीन-चार दिनों में शहर में आग लगने की दो बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। दोनों घटनाओं की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के जोनल कार्यालय में भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। दमकल विभाग के डीजी वीके सिंह का कहना है कि आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं।
चेक करते रहें अपने कारोबार
इस समय पारा चढ़ रहा है। किसी न किसी तरह से अपने कार्यालय, मकान और प्रतिष्ठान एवं दुकान को चेक करते रहें, ताकि उनमें शार्ट सर्किट की आशंका न रहे। अपने प्रतिष्ठानों के आसपास रहने वाले लोगों से इसका हालचाल लेते रहें, ताकि सतर्कता रहे।
विज्ञापन

पुराने शहर में परेशानी
आने वाले दिनों में आगजनी की घटनाएं बढ़ सकती हैं। क्योंकि गर्मी में आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत पुराने शहर में होती है। यहां कि तंग गलियों में घुसना मुश्किल हो जाता है। जंगल क्षेत्रों में भी आगजनी की घटनाएं बढ़ती हैं, जो आने वाले दिनों में चुनौती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें