फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: जम्मू-कश्मीर में प्रवासी मजदूरों को भी मिलेगा राशन, सूची तैयार

Sat, 11 Apr 2020 03:22 PM IST
प्रशांत कुमार सतीश वालिया, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रदेश में रह रहे प्रवासी मजदूरों के लिए राहत भरी खबर है। इन लोगों को जल्द ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से राशन वितरित किया जाएगा। ऐसे लोगों की सूची बनाने का काम तहसीलदारों को दिया गया था। शहरों और गांवों में प्रवासी लोगों के नाम की सूची बनाई गई है और इसे जल्द ही विभाग के पास भेजी जाएगी। विभाग की ओर से राशन सामग्री तहसीलदारों के माध्यम से वितरित की जाएगी।

विज्ञापन


यह राशन सामग्री खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की रिलीफ योजना से दी जाएगी। लॉकडाउन के बाद हालात काफी खराब हो गए हैं। प्रवासियों को एनजीओ के माध्यम से राशन बांटा जा रहा है। कहीं दो किलो आटा तो कहीं पर दो किलो चावल, इस कारण मजदूरों को भरपेट भोजन नहीं मिल पा रहा था।

अब विभाग की ओर से राशन वितरित किया जाएगा। इसका काम अंतिम चरण में है। सूत्रों के अनुसार तहसीलदारों की ओर से सूची भेजने का काम चल रहा है। सूची आने के बाद राशन बांटा जाएगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार प्रवासी मजदूरों की संख्या प्रदेश में 40 से 50 हजार के करीब है।
विज्ञापन


प्रति परिवार दस किलो चावल, दस किलो आटा, दालें
प्रति परिवार को दस किलो आटा, दस किलो चावल, दालें, हल्दी, नमक और अन्य सामग्री मिलेगी। विभाग की ओर से स्पेशल किट राशन की तैयार की जा रही है।

प्रवासी लोगों को राशन मुहैया करवाया जाएगा। इन्हें स्पेशल किट वितरित की जाएगी। सूची तैयार करके भेजी जा चुकी है। एक से दो दिन के अंदर राशन वितरित कर दिया जाएगा। -विजय कुमार, तहसीलदार राजोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें