एलओसी पर पाकिस्तानी घुसपैठियों पर जबरदस्त कार्रवाई करने के बाद जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सेना के द्वारा प्रेस कांफ्रेस की गई है। उड़ी सेक्टर में सेना की कार्रवाई के बारे में सेना की ओर से अधिकारी वीएस अहलावत ने बताया कि एलओसी के रास्ते घुसपैठ कर रहे 5 आतंकियों को मार गिराया है।
सेना के अधिकारी ने बताया कि उड़ी में सेना द्वारा किए एक ऑपरेशन में 5 आतंकियों को मार गिराया गया है। सेना के मुताबिक मारे गए आतंकियों के पास से युद्ध जैसे हथियार बरामद हुए हैं।सेना के मुताबिक इस इलाके में सेना का आपरेशन जारी है।
सेना के मुताबिक आतंकियों द्वारा उड़ी सेक्टर में एलओसी से सटे जंगलों के रास्ते घुसपैठ की कोशिश की गई। सेना के मुताबिक आतंकियों को सेना के जवानों द्वारा इंटरसेप्ट किया गया और सर्च आपरेशन के बाद मुठभेड़ शुरू हुई।