फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: 100 पेन ड्राइव में अलगाववादियों की साजिश के राज तलाश रही NIA

Sun, 11 Jun 2017 07:06 PM IST
amarujala.com- Presented By: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
Syed Ali Shah Geelani - फोटो : File Photo
विज्ञापन
घाटी में आतंकियों तथा अलगाववादियों को आर्थिक मदद मामले में एनआईए लगातार शिकंजा कस रही है। हुर्रियत (जी) प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी के दामाद अल्ताफ फंटूश से गिलानी के नेतृत्व वाली हुर्रियत को मिलने वाली कथित वित्तीय मदद के बारे में पूछताछ से गिलानी की मुश्किलें और बढ़ी हैं।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि पूछताछ में ऐसी कुछ बातें सामने आई हैं, जिससे जांच एजेंसी जल्द ही गिलानी से भी पूछताछ कर सकती है। छापे के दौरान बरामद दो दर्जन कंप्यूटर और सौ से अधिक मोबाइल और पेन ड्राइव की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

सूत्रों का कहना है कि छापे के दौरान बरामद कंप्यूटर-लैपटॉप, मोबाइल तथा पेन ड्राइव से कई प्रकार के डाटा मिटाने की बात भी छानबीन में सामने आई है। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किस-किस प्रकार के डाटा डिलीट किए गए हैं। इन्हें दोबारा से हासिल किया जा सकता है अथवा नहीं। 
विज्ञापन

पेन ड्राइव से मिटाए गए हैं साजिश के सबूत

kashmir sepratists - फोटो : File Photo
सूत्रों ने बताया कि इसके लिए टेक्निकल एक्सपर्ट की राय ली जा रही है। यदि डिलीट किए डाटा मिल गए तो फिर जांच में और सहूलियत होगी। सूत्रों ने बताया कि हवाला के जरिये अलगाववादियों तक पैसा पहुंचने के कुछ सुबूत भी जांच एजेंसी के हाथ लगे हैं।

पूछताछ के लिए जांच एजेंसी ने नामों की सूची और पूछताछ के बिंदुओं को भी तैयार किया है। एनआईए की ओर से अब भी अलगाववादियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उनसे मिलने-जुलने वालों से लेकर हुर्रियत (जी), हुर्रियत (एम) और जेकेएलएफ की रणनीति पर भी निगाह है। 
विज्ञापन

अब कारोबारी बुलाए जा सकते हैं पूछताछ को

NIA - फोटो : Demo Photo
सूत्रों का कहना है कि एनआईए की ओर से पीओके से होने वाले कारोबार तथा इससे जुड़े कारोबारियों पर भी पैनी निगाह है। पिछले दिनों जिन कारोबारियों के ठिकानों पर छापे डाले गए थे, उन्हें पूछताछ के लिए जल्द ही दिल्ली बुलाया जा सकता है।

इससे जम्मू और कश्मीर में पीओके से कारोबार से जुड़े कारोबारियों में दहशत है। ज्ञात हो कि गत तीन और चार जून को एनआईए ने श्रीनगर, दिल्ली, हरियाणा तथा जम्मू में अलगाववादियों तथा पीओके से कारोबार से जुड़े 34 ठिकानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज जब्त किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें