फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ी में मारे गए आतंकियों के पास से युद्ध जैसे हथियार बरामद : सेना

Sun, 11 Jun 2017 08:02 PM IST
amarujala.com -Written by: श्रेयाँश त्रिपाठी
विज्ञापन
Indian army - फोटो : ANI
विज्ञापन
एलओसी पर पाकिस्तानी घुसपैठियों पर जबरदस्त कार्रवाई करने के बाद जम्मू कश्मीर के उड़ी सेक्टर में सेना के द्वारा प्रेस कांफ्रेस की गई है। उड़ी सेक्टर में सेना की कार्रवाई के बारे में सेना की ओर से अधिकारी वीएस अहलावत ने बताया कि एलओसी के रास्ते घुसपैठ कर रहे 5 आतंकियों को मार गिराया है।
विज्ञापन


सेना के अधिकारी ने बताया कि उड़ी में सेना द्वारा किए एक ऑपरेशन में 5 आतंकियों को मार गिराया गया है। सेना के मुताबिक मारे गए आतंकियों के पास से युद्ध जैसे हथियार बरामद हुए हैं।सेना के मुताबिक इस इलाके में सेना का आपरेशन जारी है।

सेना के मुताबिक आतंकियों द्वारा उड़ी सेक्टर में एलओसी से सटे जंगलों के रास्ते घुसपैठ की कोशिश की गई। सेना के मुताबिक आतंकियों को सेना के जवानों द्वारा इंटरसेप्ट किया गया और सर्च आपरेशन के बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी मात्रा में हथियार और पाकिस्तानी सामान बरामद

हथियार और पाकिस्तानी सामान बरामद - फोटो : ANI
इस मुठभेड़ के दौरान सेना के जवानों द्वारा 5 आतंकियों को मार गिराया गया। इसके बाद चलाए गए सर्च आपरेशन के दौरान सेना को बड़ी संख्या में हथियार मिले हैं जिनमें 5 एके-47 राइफल,2 ग्रेनेड लांचर, आईईडी खाने पीने के सामान, दवाएं और पाकिस्तानी मोहर लगे सामान मिले हैं। ये सब दर्शाते हैं कि ये दल घाटी में किसी सैन्य कैंप या सार्वजनिक स्थान पर हमले की योजना में आए थे। 

सेना के मुताबिक आतंकियों की योजना रमजान के दौरान कश्मीर में दहशत फैलाने की थी। सेना के मुताबिक घुसपैठ किए आतंकियों के लश्कर के साथ संबंध होने का शक जताया जा रहा है। सेना के जवानों द्वारा 3 दिन में पांचवी घुसपैठ को नाकाम किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें