फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कर्मियों की हड़ताल से 80 फीसदी शहर अंधेरे में, हाहाकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिजली कर्मचारियों की विभाग के निजीकरण के विरोध में हड़ताल के दूसरे दिन भी जारी रहने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ती जा रही हैं। 80 फीसदी शहर अंधेरे में हैं। पानी लिफ्ट नहीं हो पाने के कारण घरों में आपूर्ति नहीं हो पाई है। इसके साथ ही पानी के टैंक खाली हो गए हैं। एटीएम बंद होने के साथ ही मोबाइल टावर बंद होने से संचार व्यवस्था भी गड़बड़ा गई है। मोबाइल चार्ज नहीं होने से लोगों का आपसी संपर्क कट गया है। ठंड में लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। वहीं, दुकानदारों को जनरेटर हायर कर काम चलाना पड़ रहा है। कुल मिला कर बिजली कर्मियों की हड़ताल से ठंड के बीच जनजीवन प्रभावित होने लगा है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से गुल हुई बिजली रविवार को दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाई है। लोग बिजली आपूूर्ति बहाल करने के लिए दिनभर उच्च अधिकारियों से संपर्क करते रहे, लेकिन समस्या का निदान नहीं मिल सका है। इस कारण 80 फीसदी शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। लेकिन दिन के समय मौसम साफ रहने से लोगों को कुछ राहत मिली है। दिनभर लोगों ने धूप सेंक कर कुछ राहत पाई। लोग बार-बार बिजली आने का इंतजार करते दिखाई दिए। देर शाम तक जब कोई फैसला नहीं आया तो लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई। मोमबत्ती और इमरजेंसी लाइटों को जलाकर कमरों को रोशन करना पड़ा। इसके अलावा कई जगह इमरजेंसी लाइट बंद होने से दिक्कत हो रही है। दिन के समय दुकानों में लाइट न होने पर किराये पर जनरेटर हायर किए। बिजली न होने से मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो पाए। इससे संदेशों का आदान पदान नहीं हो पाया है। शाम ढलते ही गलियां में अंधेरा छा गया। लोगों को आने जाने में भी परेशानी आई है। देर शाम को लोगों ने खुले स्थानों पर अलाव का सहारा लेते देखे गए।
अधिकांश शहर में बिजली गुल है। कर्मचारी हड़ताल पर हैं। बैठक के बाद ही फैसला होगा। समस्या का निदान किया जा रहा है।
- राजेंद्र गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, बिजली कारपोरेशन
शहर के इन इलाकों में गुल रही बत्ती
शनिवार को गांधी नगर इलाके में साढ़े आठ, नरवाल, बठिंडी, सुजवां में सुबह आठ बजे, विक्रम चौक, बेली चराना छह बजे, किशना नगर, तालाब तिल्लो सुबह नौ बजे, पुराने शहर के अधिकांश इलाकों में सुबह दस बजे, न्यू प्लाट, रूप नगर सुबह 11 बजे, बस स्टैंड, ज्यूल चौक दोपहर 12 बजे, बाहु फोर्ट, सिद्धड़ा में एक बजे बिजली बंद हुई थी। अभी तक बहाल नहीं हो पाई है। देर रात को लोगों ने पीडीडी के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। देर शात तक अस्सी प्रतिशत शहर में अंधेरा छा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें