फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: सुपर स्पेशियलिटी में आधा घंटा लिफ्ट रही बंद, आफत में फंसे रहे 17 लोग

Thu, 19 Jan 2023 10:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू में लिफ्ट तीसरे फ्लोर पर जाकर करीब आधा घंटा बीच में बंद रही। इस बीच बिजली भी बंद रही। हालांकि लिफ्ट खुलने पर किसी व्यक्ति को भर्ती करने की नौबत नहीं आई।
विज्ञापन
Super Specialty Hospital Jammu - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जम्मू में गुरुवार की शाम उस समय अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया जब अस्पताल की एक लिफ्ट तीसरे फ्लोर पर जाकर करीब आधा घंटा बीच में बंद रही। इससे चार मरीजों के साथ 17 लोग लिफ्ट में फंसे रहे। एक मरीज व्हीयलचेयर पर था, जबकि अन्य डाक्टर को दिखाकर लौट रहे थे। लिफ्ट खुलने के बाद कई लोग घबराहट में बाहर आए। इस बीच बिजली भी बंद रही। हालांकि लिफ्ट खुलने पर किसी व्यक्ति को भर्ती करने की नौबत नहीं आई।

विज्ञापन


सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओपीडी सेक्शन में पहली लिफ्ट में गुरुवार की शाम 4.30 बजे 17 लोग सवार हुए। इसमें कुछ लोग अपने मरीजों को दिखाकर लौट रहे थे तो कुछ टेस्ट के लिए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें