फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलजी की चेतावनी : निर्दोषों की हत्या जायज ठहराने वालों को कीमत चुकानी होगी, बयानबाजी से भड़काने वाले भी नपेंगे

Sat, 22 Oct 2022 02:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

उप राज्यपाल ने कहा कि बहादुर वीरों ने देश के 130 करोड़ नागरिकों के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, उनके परिवार वालों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती। कहा कि सुरक्षाबलों ने धैर्य और दृढ़तापूर्वक आतंकवाद और अलगाववाद का मुकाबला किया है।
विज्ञापन
श्रीनगर में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में श्रद्धांजलि देते एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलिस स्मृति दिवस समारोह में कहा कि इस देश में सभी को मौलिक अधिकार है, लेकिन अगर कोई अपनी बयानबाजी और कृत्य से देश की अखंडता के साथ खिलवाड़ करेगा तो देश के सख्त कानून के तहत आने वाले दिनों में उसके खिलाफ भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फारूक का नाम लिए बगैर कहा है कि सुरक्षाबलों पर उंगली उठाने और निर्दोष लोगों की हत्या को जायज ठहराने वालों को इसकी कीमत चुकानी होगी।

सोशल मीडिया और इंटरनेट का दुरुपयोग

उन्होंने कहा, सुरक्षा की चुनौतियां परंपरागत नहीं हैं, सोशल मीडिया और इंटरनेट का दुरुपयोग किस तरह हो रहा है, यह बताने की जरूरत नहीं है। नारको -टेरर नेटवर्क की नई चुनौती हमारे सामने है। जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा इस दिशा में काफी प्रभावशाली काम हुआ है। हमें लगातार ‘इफेक्टिव मॉनिटरिंग और क्विक रिस्पांस’ के लिए अपनी रणनीति को विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस तंत्र में नवीनतम प्रौद्योगिकी को शामिल करना होगा।

कई कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे

उन्होंने कहा, कोशिश की जाएगी कि आपका परिवार सुविधा और सम्मान के साथ जीवन व्यापन कर सके। एलजी ने कहा यह सच है कि मौत का कोई मुआवजा नहीं होता, लेकिन शहीदों के परिवार वालों को स्पेशल वेलफेयर रिलीफ, फाइनेंशियल सपोर्ट तथा बच्चों की शिक्षा के लिए प्रशासन ने व्यवस्था की है। इसके अलावा अन्य कई कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

सुरक्षाबलों ने धैर्य से आतंकवाद को मुकाबला किया

उप राज्यपाल ने कहा कि जिन बहादुर वीरों ने देश के 130 करोड़ नागरिकों के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया, उनके परिवार वालों की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती। कहा कि सुरक्षाबलों ने धैर्य और दृढ़तापूर्वक आतंकवाद और अलगाववाद का मुकाबला किया है। जम्मू कश्मीर की मिट्टी की एक-एक इंच में हमारे बहादुर सिपाहियों की गौरव गाथा लिखी हुई है।

यह जवानों की वीरता और कर्त्तव्य का परिणाम है कि पिछले तीन सालों में पड़ोसी मुल्क और उनके साथ जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद फैलाने में लगे हुए लोगों को नियंत्रित करने, आतंकवाद और अलगाववाद पर काबू पाने में सफलता मिली है। अमन और आर्थिक विकास की गतिविधियां फ़िजा में महसूस की जा रही है।

विज्ञापन


यहां के अवाम को प्रगति के पथ पर चलने का मौका मिल रहा है। एलजी ने कहा कि इसके पीछे जवानों का बहुत बड़ा योगदान है, उनकी मुस्तैदी और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी ड्यूटी को अंजाम देने का यह परिणाम है कि आज जम्मू-कश्मीर के लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं।  अगर प्रदेश में पर्यटन बढ़ा है तो केवल पर्यटन विभाग के कारण नहीं। जो भाव पैदा किया है हमारे जवानों ने किया। जम्मू कश्मीर सुरक्षित है। इसी कारण देश के कौने-कौने से या दूसरे देशों से यहां लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें