फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahatma Gandhi: उपराज्यपाल ने कहा- राष्ट्रपिता की शिक्षाएं दुनिया का मार्गदर्शन करती रहेंगी

Mon, 30 Jan 2023 08:52 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपराज्यपाल ने गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए गांधी ग्लोबल फैमिली के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्म गांधी का जीवन और शिक्षाएं 21वीं सदी में भी दुनिया का मार्गदर्शन करती रहेंगी। उनके द्वारा सिखाए शाश्वत मूल्य आने वाले दशकों और सदियों में मानव सभ्यता को बनाए रखेंगे। बापू ने सत्य और अहिंसा के जिन आदर्शों का समर्थन किया वह सत्य और अहिंसा, मानवीय गरिमा की रक्षा, समानता, सामाजिक न्याय, वंचितों का कल्याण, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए शक्तिशाली साधन और मार्गदर्शक प्रकाश हैं। ये बात उपराज्यपाल ने गांधी ग्लोबल फैमिली जम्मू-कश्मीर की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में उपराज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


इस दौरान उपराज्यपाल ने गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए गांधी ग्लोबल फैमिली के प्रयासों की सराहना की। उपराज्यपाल ने कहा कि महिलाएं आर्थिक विकास में योगदान दे रही हैं। यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि उन्हें शिक्षा, समान अवसर और समृद्ध होने के लिए हर तरह की सहायता मिले। 

इस अवसर पर उप राज्यपाल ने समाज सेवा के लिए बहुमूल्य योगदान के लिए लोगों और संगठनों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखा गया और महात्मा गांधी के मूल्यों और संदेश को फैलाने के लिए भजन गाए गए। कार्यक्रम में गांधी ग्लोबल फैमिली के अध्यक्ष पद्मश्री एसपी, पद्मश्री जितेंद्र उधमपुरी, प्रसिद्ध डोगरी साहित्यकार राजिंदर शर्मा, नगर निगम मेयर और डीजीपी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें