फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पटनीटॉप में यूपी के पर्यटक बचाए, कारगिल में हिमस्खलन से किशोरी और युवती की मौत

Mon, 30 Jan 2023 04:36 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

बर्फबारी और बर्फीले तूफान की चेतावनी के बीच कारगिल में हिमस्खलन से एक किशोरी और युवती की मौत हो गई। जम्मू संभाग के पटनीटॉप से यूपी के पर्यटकों को बचाया गया। 
विज्ञापन
चिनैनी में फंसे पर्यटकों को निकाला गया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के नत्थाटॉप से करीब तीन किलोमीटर दूर बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पहुंचे सैलानी रास्ता भटकने के कारण फंस गए। उन्हें सोमवार को रेस्क्यू किया गया। प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि रविवार शाम को लखनऊ (यूपी) निवासी तीन पर्यटक अपनी गाड़ी लेकर नत्थाटॉप गए थे।

विज्ञापन


वहां से वह एक लिंक मार्ग पर तीन किलोमीटर अंदर चले गए थे। इसके बाद वह वहां फंस गए। लगातार बर्फबारी होने के बाद उनकी मुश्किल बढ़ने लगी। कई लोगों से उन्होंने संपर्क किया लेकिन लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था। सोमवार को फंसे सैलानियों के नंबर ट्रेस कर उनके लोकेशन का पता किया गया।

इसके बाद एसडीएम परवेज अहमद नायक, एसडीपीओ ताहिर शेख, स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस और बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद के बाद घंटों मशक्कत के बाद एक मार्ग में फंसे तीन सैलानियों को रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन


उधर, बर्फबारी और बर्फीले तूफान की चेतावनी के बीच कारगिल में हिमस्खलन से एक किशोरी और युवती की मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर कई लोगों की सुरक्षित निकाल लिया गया। करीब तीन घंटे में दोनों शव निकाल लिए गए।

पुलिस ने बताया कि कारगिल के तंगोल गांव में हिमस्खलन होने से कुलसुम बी (14) और बिलकिस बानो (24) इसकी चपेट में आ गई थी। स्थानीय युवकों, लद्दाख पुलिस और अन्य लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शाम करीब साढ़े पांच बजे कुलसुम और बिलकीस के शव निकाल लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें