फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: प्रदेश में शांति खरीदेंगे नहीं, बल्कि स्थापित करेंगे- एलजी मनोज सिन्हा

Wed, 20 Apr 2022 12:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उप राज्यपाल मनोजन बोले, सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ दी गई खुली छूट, आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र होगा नेस्तनाबूत। आज आतंकियों पर सुरक्षा बलों की पकड़ है मजबूत, उनकी रीढ़ तोड़ने में रहे हैं सफल।
विज्ञापन
LG Manoj Sinha - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में लगातार हो रही आतंकी घटनाओं के बीच उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि सरकार जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसे पुरानी प्रथा के अनुसार खरीदा नहीं जाएगा, बल्कि स्थापित किया जाएगा। सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ खुली छूट दी गई है। आतंकियों के पारिस्थितिकी तंत्र को पूरी तरह से नेस्तनाबूत किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री की 24 अप्रैल को सांबा के पल्ली गांव में आयोजित होने वाली रैली के स्थान का दौरा करने के बाद मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए एलजी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का मुकाबला करने में बढ़त हासिल कर ली है, और केंद्र शासित प्रदेश में आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट करने के लिए काम कर रहे हैं।

आतंकवादियों द्वारा चुनिंदा हत्याओं से कश्मीर में भय का माहौल पैदा करने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, हमारे प्रशासन का इरादा बहुत स्पष्ट है कि शांति खरीदना नहीं बल्कि इसे स्थापित करना है। वह युग चला गया जब जम्मू-कश्मीर में शांति खरीदी जा रही थी। हम आतंकवाद के पारिस्थितिकी तंत्र को उसकी जड़ों से उखाड़ फेंकना चाहते हैं। इसमें समय लग सकता है लेकिन सरकार आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट कर देगी। 
विज्ञापन


आसान लक्ष्य को निशाना बना रहे दहशतगर्द
 एलजी ने कहा कि आज सुरक्षा बलों का आतंकियों पर पकड़ मजबूत (अपर हैंड) है। हमारे सुरक्षा बल उनकी रीढ़ तोड़ने में सफल रहे हैं। आतंकवादी हताशा में आसान लक्ष्य पर हमला कर रहे हैं, लेकिन इस पर ध्यान दिया जा रहा है। आगाह किया कि भविष्य में भी ऐसी घटनाएं हो सकती हैं, लेकिन हमें इसके लिए सचेत रहना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें