फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Boat Capsize: पीड़ित परिवारों से मिले उपराज्यपाल, लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए चल रहा अभियान

Mon, 22 Apr 2024 04:41 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने नाव पलटने की त्रासदी के पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सोमवार को झेलम नदी में नाव के पलटने से प्रभावित हुए परिवारों से मुलाकात की। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी और तीन लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि उपराज्यपाल ने मृतकों और लापता पीड़ितों के परिवारों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने शहर के गंडबल इलाके का दौरा किया जहां घटना हुई थी। साथ ही तीन लापता व्यक्तियों के लिए खोज अभियान का जायजा लिया। पिछले मंगलवार को 19 लोगों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से छह लोग नदी में डूब गए, जबकि तीन अन्य अभी भी लापता हैं। दस लोगों को बचा लिया गया। जम्मू-कश्मीर सरकार ने नाव पलटने की त्रासदी के पीड़ितों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें