फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनमर्ग और लेह का पारा माइनस सात से नीचे

Mon, 10 Nov 2014 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ ही घाटी के तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है। कश्मीर में सोमवार रात का तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। इस मौसम का अब तक यह सबसे काम तापमान है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर घाटी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोनमर्ग और पहलगाम में पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया, जबकि लेह और कारगिल में पारा इससे भी कम रहा।

इसके कारण ठंड का प्रकोप महसूस किया जा रहा है। उधर, सोमवार को जम्मू में मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

उधमपुर जिले में 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू संभाग के पर्वतीय क्षेत्रों में सर्दी बढ़ रही है। कश्मीर संभाग में गुलमर्ग का तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस और पहलगाम का माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लद्दाख संभाग की बात करें तो कारगिल में माइनस 4.6 डिग्री सेल्सियस और लेह में माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग निदेशक सोनम लोटस के अनुसार इस बार पतझड़ के मौसम में हुई अभूतपूर्व बरसात के कारण बर्फबारी जल्दी हो गई। इसके कारण घाटी के मैदानी इलाकों में भी तापमान काफी नीचे जा पहुंचा।
विज्ञापन


लोटस के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन रात के समय आसमान साफ रहने के कारण तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें