फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन की चेतावनी जारी: लेह, पहलगाम व गुलमर्ग में खून जमा देने वाली ठंड, सोनमर्ग में न्यूनतम पारा -12.5 °C

Fri, 13 Dec 2024 10:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर/जम्मू

सार

राजधानी श्रीनगर में धूप खिलने के साथ अधिकतम तापमान 9.6, पहलगाम में 8.2 और गुलमर्ग में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
कश्मीर में ठंड प्रचंड हो गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर में ठंड प्रचंड हो गई है। लेह के बाद विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां रात का पारा माइनस 10 डिग्री या उससे अधिक चल रहा है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है, लेकिन कड़ाके की ठंड से कोई राहत नहीं मिल रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने अगले तीन दिन तक सर्द हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

राजधानी श्रीनगर में धूप खिलने के साथ अधिकतम तापमान 9.6, पहलगाम में 8.2 और गुलमर्ग में 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में भी दिन में धूप खिली रही। यहां दिन का पारा 21.9 और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 9.2, बटोत में 12.7, कटड़ा में 21.2 और भद्रवाह में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का पारा भी माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर वेदर की एक्स पर दी जानकारी के अनुसार सोनमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

स्थान न्यूनतम
लेह माइनस 12.4
गुलमर्ग माइनस 9.6
पहलगाम माइनस 9.4
कुपवाड़ा माइनस 2.5
श्रीनगर माइनस 2.0
कोकरनाग माइनस 1.8
काजीगुंड माइनस 1.4
भद्रवाह माइनस 3.0
बटोत 1.8
बनिहाल 3.0
कटड़ा 6.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें