लेह। लेह व्यापारी संघ ने लेह अपेक्स बॉडी के मौन शांति मार्च के समर्थन में शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक सभी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का एलान किया है।
संघ ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यह बंद लेह हिंसा के मृतकों के परिवारों और घायलों के प्रति सम्मान और एकता का प्रतीक है। यह 24 सितंबर के शहीदों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि है और न्याय की तलाश में लद्दाख के लोगों के साथ खड़े होने का हमारा तरीका है। संघ ने सभी व्यापारियों, दुकानदारों और व्यवसाय मालिकों से स्वेच्छा से चार घंटे का बंद रखने का आग्रह किया। इस बात पर जोर दिया कि यह आह्वान सामूहिक शोक और एकजुटता व्यक्त करने के लिए है न कि टकराव के लिए। दवा दुकानें और आपातकालीन सुविधाएं जैसी सेवाएं खुली रहने की उम्मीद है। संवाद