फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह में खून जमा देने वाली ठंड, पारा -13.5

Fri, 15 Jan 2016 11:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर आसमान पर बादल छाने के बाद देर रात अचानक कोहरे की घनी चादर जम्मू और आसपास के क्षेत्र में छा गई।  इससे न्यूनतम तापमान में अचानक गिरावट आ गई और लोगों को सीजन में पहली बार कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी कोहरे का प्रकोप रहेगा। कश्मीर घाटी में कोहरे की मार जारी है। बर्फीली हवाएं शरीर को कंपकंपा दे रही हैं। पहाड़ों के बीच बसे लेह में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।

न्यूनतम तापमान -13.5 डिग्री के साथ लेह सबसे सर्द रहा। कारगिल -12.4 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर रहा। कोहरे से ट्रेनों में लेटलतीफी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम खुश्क रहेगा।
विज्ञापन


रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में वीरवार सुबह कोहरा छाने से वाहनों के पहिये थम गए। लगातार कोहरा पड़ने से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। यहां न्यूनतम पारा गिरकर माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

यहां बीती रात न्यूनतम तापमान -4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में न्यूनतम पारा माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन का अधिकतम पारा 16.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें