मकर संक्रांति पर श्री माता वैष्णो देवी प्राकृतिक गुफा को भक्तों के लिए खोल दिया गया है। भक्तों की कम भीड़ को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यह फैसला लिया है।
भक्तों की संख्या 10 हजार से कम होने के दौरान प्राकृतिक गुफा से मां के दर्शन हो पाएंगे। मां का आशीर्वाद पाने प्रतिदिन 12,000 से 13,000 के बीच भक्त पहुंच रहे हैं।
नए साल में पहले 13 दिन में 2,26,382 भक्त मां के दरबार में हाजिरी दे चुके हैं, जो पिछले कई साल से ज्यादा हैं। बोर्ड के सीईओ अजीत कुमार साहू ने बताया कि वर्ष 2011 और 2012 में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते यात्रियों की संख्या एक करोड़ के पार गई थी।
वर्ष 2015 में इस दौरान (14 जनवरी तक) 178793, वर्ष 2014 में 198997, 2013 में 192240, 2012 में 219054 और वर्ष 2011 में 180324 भक्तों ने दर्शन किए थे।