सरकारी नौकरियों में स्थायी होने की मांग करते हुए सचिवालय की ओर बढ़ रहे सरकारी कर्मचारियों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में पांच कर्मचारी घायल हो गए जबकि 100 को गिरफ्तार कर लिया।
घायल में से कुछ युनियन नेता भी है जिनको श्रीनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कर्मचारियों ने 27 अगस्त को जिला स्तर पर प्रदर्शन करने की धमकी सरकार की दी है।
अपनी मांगों के समर्थन में सचिवालय का घेराव करने के लिए उसके मुख्यद्वार पर पहुंचे कर्मचारियों को रोकने के लिए पुलिस को आज दोपहर भारी बलप्रयोग करना पड़ा।