फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में छात्रों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन चालकों की ओर से अधिक किराया वसूले जाने के विरोध में बुधवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे बीजीएसबी विश्वविद्यालय के छात्रों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं। इसमें दो शिक्षक और दर्जनभर छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन


पीडीपी विधायक ने पहुंचकर स्थिति संभाली और उग्र छात्रों को शांत कराया। जाम की वजह से काफी संख्या में सैन्य तथा स्कूली वाहन फंसे रहे। जिला अस्पताल की एंबुलेंस को भी छात्रों ने रास्ता नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज कर दिया।

यूनिवर्सिटी रोड की खस्ता हालत तथा अधिक किराया वसूले जाने से नाराज छात्रों ने सुबह सीमा मोड़ क्षेत्र में पहुंचकर रास्ता जाम कर दिया। साथ ही विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का कहना था कि खस्ताहाल सड़क से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


कई बार आग्रह करने के बाद भी संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इतना ही नहीं सवारी वाहन छात्रों से अधिक किराया वसूलते हैं। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। प्रदर्शनकारी छात्र किसी भी वाहन को आने जाने नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन

अधिक किराया वसूले जाने का कर रहे थे विरोध

रास्ता जाम की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने छात्रों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे जिद पर अड़े थे। इसी दौरान एक एंबुलेंस को निकलने का रास्ता नहीं दिया गया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे भगदड़ मच गई और जाम खुल गया। लाठीचार्ज में शिक्षक विशाल शर्मा व एक अन्य शिक्षक तथा दर्जनभर छात्रों को चोट पहुंची।

लाठीचार्ज का विरोध करते हुए काफी संख्या में छात्र फिर सड़क पर बैठ गए और पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। स्थिति गंभीर होता देख स्थानीय पीडीपी विधायक चौधरी कमर हुसैन मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाया, तब जाकर छात्रों ने प्रदर्शन खत्म किया।

इस संबंध में विधायक ने छात्रों, प्रशासन और पुलिस के साथ बैठक की। डाकबंगले में करीब दो घंटे चली बैठक में छात्रों को भरोसा दिलाया गया कि अधिक किराया वसूलने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विश्वविद्यालय रूट पर वाहनों की कमी को दूर करने के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।

छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि एक हफ्ते में सड़क की मरम्मत शुरू नहीं हुई तो वह फिर से सड़कों पर उतर आएंगे। बैठक में एमएलए के अलावा असिस्टेंट कमिश्नर रेवन्यू राजोरी , परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर रंदीप भसीन, डीएसपी हेड क्वार्टर हमीद चौधरी, एसएचओ राजोरी यशपाल सिंह जम्वाल और विवि के डीन असगर अली सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें