फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में तीन नए स्वाइन फ्लू के मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में बुधवार को स्वाइन फ्लू को लेकर कुछ राहत रही। कोई भी स्वाइन फ्लू का पाजिटिव मामला सामने नहीं आया, लेकिन जम्मू में तीन नए मामले पाजिटिव सामने आए हैं। राज्य में स्वाइन फ्लू से किसी की मौत का नया मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


कश्मीर में बुधवार को स्पेशल ओपीडी में 62 मरीजों की जांच की गई। इसमें से 16 मरीजों के सैंपल लिए गए। इनमें पांच सैंपल सैन्य अस्पताल के भी हैं। सात मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है, जबकि तीन मरीजों को छुट्टी दे दी गई।

कोई भी नया मामला पाजिटिव नहीं आया। अब तक कश्मीर में 371 मामले स्वाइन फ्लू के सामने आ चुके हैं। वहीं जम्मू में बुधवार को 15 रिपोर्ट आई। इसमें से तीन नए मामले पाजिटिव पाए गए हैं, जबकि मेडिकल कालेज की स्पेशल ओपीडी में 15 सैंपल भेजे गए। अब तक 151 नेगेटिव और 54 पाजिटिव रिपोर्ट आ चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

तापमान बढ़ने से कम होगा स्वाइन फ्लू

तापमान बढ़ने के साथ-साथ स्वाइन फ्लू (एच1एन1) वाइरस भी मंद पड़ता जाएगा। स्वास्थ्य महकमे को तापमान बढ़ने का बेसब्री से इंतजार है, ताकि इस बीमारी के संक्रमण का असर कम हो सके। स्वाइन फ्लू जैसी बीमारियां हर साल स्वास्थ्य महकमे के लिए चुनौती बनती जा रही हैं।

खास बात यह है कि यह बीमारी ठंड के मौसम में ज्यादा बढ़ती है। मार्च का महीना जारी है। पिछले दिनों खराब मौसम की वजह से तापमान सामान्य से कम ही रिकार्ड हुआ। इस वजह से स्वाइन फ्लू की बीमारी का प्रकोप अभी तक बना हुआ है।

स्वास्थ्य निदेशक जम्मू बीएस पठानिया का कहना है कि यह बीमारी ठंड में ज्यादा फैलती है। तापमान बढ़ने के साथ इस बीमारी का प्रकोप भी कम होता जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें