फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा कमेटी चुनाव: HC ने अनुपालन रिपोर्ट मांगी

Sun, 10 Aug 2014 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीजीपीसी) जम्मू के चुनाव के संबंध में दायर एक याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस ताशी राबस्तन ने सरकार को एक सप्ताह का समय दिया है। साथ ही अगली तिथि पर मामले की अनुपालन रिपोर्ट अदालत में पेश करने को कहा है।
विज्ञापन


मोहिंदर सिंह व अन्य द्वारा दायर याचिका में अदालत से अपील की गई कि जेएंडके सिख गुरुद्वारा एंड रीलिजियस एंडोनमेंट 1975 के नियम 63-सी के तहत डीजीपीसी की नई कमेटी बनाने के संबंध में प्रतिवादी को निर्देश दिए जाएं। ताकि नई कमेटी या मनोनीत सदस्य जिले के गुरुद्वारों के मामलों व प्रबंधन देख सकें।

याचिका में प्रतिवादी को यह निर्देश देने की अपील की गई कि डीजीपीसी की कार्यों पर रोक न लगाई जाए। याचिकाकर्ता के वकील केएस जोहल और अश्रेय चौधरी के अलावा एएजी एचए सिद्दिकी की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस ताशी राबस्तन ने पाया कि 11 जुलाई 2014 को सीईओ जेएंडके के साथ हुई बातचीत के अंश अदालत में प्रस्तुत किए हैं।
विज्ञापन


इसमें  सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव की मतदाता सूची बनाने में राज्य के विभिन्न जिलों की मतदाता सूची के उपयोग की इजाजत मांगी है। ताकि गुुरुद्वारा चुनाव करवाए जा सकें। इसमें एक सप्ताह का समय मांगा गया है। अदालत ने सरकार को एक सप्ताह का समय देते हुए अगली तिथि पर अनुपालन रिपोर्ट भी पेश करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें