वेस्टन कमांड के कमांडेंट केवी सिंह ने पिपडी चाढ़का कलां के एक युवक को कठार कांड में प्रथम सूचना देकर अहम किरदार निभाने पर प्रशंसा पत्र और इनाम की राशि का चेक देकर सम्मानित किया। वहीं 27 वर्षीय इस युवक की पहचान छुपाने के लिए जागरूक हिन्दुस्तानी नाम रखा गया।
कमांडेंट ने बताया कि अगर यह युवक समय रहते सेना को सूचित न करता तो चारों आतंकी सुरक्षा बांध को पार कर देश के किसी भी कोने में भारी तबाही मचा सकते थे।
इससे पहले उन्होंने कठार कंपाउंड के घटनास्थल का दौरा कर पास के गांवों कठार, अला व पिपड़ी चाढ़का कलां के लोगों से मुलाकात की। इसके अलावा पिपड़ी चाढ़का कलां गांव में सेना द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में तीनों गांवों के सरपंचों के अलावा कई लोग मौजूद थे।