फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर के दो आतंकियों का वीडियो वायरल, कश्मीरी छात्राओं को गणतंत्र दिवस समारोह से दूर रहने की धमकी

Wed, 24 Jan 2018 10:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा के कन्या हाई स्कूल के प्रिंसिपल से आतंकियों की पूछताछ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों आतंकी स्कूल के प्रिंसिपल से यह पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं कि उसने स्कूल की छात्राओं को जबरदस्ती क्यों गणतंत्र दिवस के समारोह में हिस्सा लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन

 
प्रिंसिपल गुलाम मोहम्मद शेख आगे से जवाब देते नजर आ रहे हैं कि वह सरकारी मुलाजिम हैं। उनको जैसा आदेश हुआ है, वे इसका पालन कर रहे हैं। वीडियो में प्रिंसिपल से आतंकी माफी मांगने को कह रहे हैं। 

प्रिंसिपल ने जवाब दिया कि उसने कन्याओं को मजबूर नहीं किया है। न ही वह किसी कन्या को ऐसा करने को कहेगा। यह वीडियो प्रिंसिपल के घर में बनाया गया है। आतंकियों ने स्कूल के प्रिंसिपल से यह भी कहा कि उस शिक्षक का नाम बताओ जिसने कन्याओं को नृत्य सिखाया है। 
विज्ञापन


पुलवामा के एसएसपी मोहम्मद आलम का कहना है कि इस घटना का कड़ा संज्ञान लिया गया है। इस वीडियो में आतंकी हैं। हमने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। कानून के तहत मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें