फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: बीएसएफ जवान की हत्या में लश्कर आतंकी महमूद भाई का हाथ

Thu, 28 Sep 2017 09:47 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
बीएसएफ जवान मोहम्मद रमजान पर्रे उर्फ रमीज की बांदीपोरा के हाजिन इलाके में हुई हत्या में लश्कर के महमूद शाह वाले लश्कर ग्रुप का हाथ है। छुट्टी पर घर आए निहत्थे जवान को आतंकियों की ओर से निशाना बनाए जाने की इस दूसरी घटना से आम कश्मीरियों में भारी रोष है। यही वजह है कि पर्रे के  जनाजे में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


इलाके के व्यापारिक इदारे तथा दुकानें बंद रहीं। ज्ञात हो कि इससे पूर्व रमजान से पहले दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में लेफ्टिनेंट फैय्याज को आतंकियों ने निशाना बनाया था।
डीआईजी उत्तरी कश्मीर नीतिश कुमार ने बताया कि घटना को लश्कर के चार आतंकियों ने अंजाम दिया है। यह ग्रुप पाकिस्तानी आतंकी महमूद भाई के नेतृत्व में वहां पहुंचा था।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में 5 सदस्यीय लश्कर का ग्रुप सक्रिय है, जिसकी कमांड महमूद भाई संभाल रहा है जो पाकिस्तानी है। यह ग्रुप पिछले 5 साल से सक्रिय है। महमूद भाई पाकिस्तान में बैठे जकिउर रहमान लखवी का भतीजा है। इसके अलावा इस ग्रुप में अबू ओसामा भी है जो 11 वर्ष की उम्र में पाकिस्तान से घुसपैठ कर आया था।

इसे भी इलाके में सक्रिय हुए चार साल हो गए। ग्रुप में नसरुल्ला नामक एक स्थानीय आतंकी और अन्य 2 विदेशी आतंकी हैं। बताते हैं कि चार आतंकियों का एक ग्रुप उनके घर में दाखिल हुआ। उन्हें घर से निकालने की कोशिश की, लेकिन पिता और भाइयों द्वारा विरोध करने पर आतंकियों ने परिवार वालों पर तेज धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद रमजान को गोलियों से भून दिया गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें