मुंबई हमलों के मास्टर माइंड एवं जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद को आतंकी संगठन लश्करे तोइबा और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई सुरक्षित रखने में जुट गई है। हाफिज को भारत के हवाले करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बनाए गए दबाव के चलते आतंकी संगठन हाफिज को अंडरग्राउंड करना चाहते हैं।
इसी के चलते 19 और 20 दिसंबर को पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के कोटली में हाफिज की होने वाली रैली को रद्द कर दिया गया। आईएसआई चीफ और लश्कर के कोटली जिले के नए एरिया कमांडर ने हाफिज की इस रैली को रद्द करा दिया था। ऐसा उसे सुरक्षित रखने के लिए किया गया।
भारत की खुफिया एजेंसियों को इसकी खबर मिली है। लश्कर ने हाफिज की सुरक्षा के लिए अपना एरिया कमांडर भी बदल दिया है। यह एरिया कमांडर हाफिज को सुरक्षित करने के साथ ही घुसपैठ करने का पूरा प्लान भी तैयार करेगा।