फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए लंगर शुरू, पहले दिन 600 यात्रियों ने खाया लंगर

Fri, 28 Jun 2024 05:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नीलकंठ सेवा मंडल ने दियानी में लगाया लंगर, दोपहर बाद पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन

हर रोज अलग-अलग किस्म का पकवान तैयार करने का बनाया मेन्यू
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अमरनाथ यात्रा के लिए लगाए लंगरों में वीरवार को पहले दिन भीड़ रही। दियानी में श्री नीलकंठ सेवा मंडल की तरफ से लगाए गए लंगर में दोपहर के बाद यात्रियों का पहुंचना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

कमेटी के सदस्य विक्रम शर्मा ने बताया कि 600 से अधिक यात्रियों ने लंगर ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि आज पहला दिन था, सुबह से वे लंगर स्थल पर साफ-सफाई कर रहे थे। दोपहर बाद एकदम यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। उन्होंने हर रोज अलग-अलग किस्म का पकवान तैयार करने का मेन्यू बनाया गया है। जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। पुलिस और सुरक्षा बल के जवान जगह-जगह तैनात किए गए हैं। यहां वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की सुविधा भी पर्याप्त है। वहीं, जिला प्रशासन के दिए निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें