पिछले तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने रियासत में जमकर कहर बरपाया। राजोरी जिले में भूस्खलन में लगभग सोलह लोगों के मलबे दबे होने की खबर आ रही है।
शुक्रवार को राजोरी के थन्नामंडी इलाके में पंद्रह लोग भूस्खलन के मलबे में दब गये, इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। मलबे में वाकी दबे लोगों की तलाश जारी है।
थन्नामंडी में भूस्खलन वाले इलाके में सेना और प्रशासन के लोग राहत कार्य के लिए पहुंच गये हैं। सेना के जवान और प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से मलबे को हटाने का कार्य कर रहे हैं।