फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सर की क्लास पर मौसम की मार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पांच सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के स्कूलों में सीधे प्रसारण के लिए जम्मू कश्मीर रियासत में कहीं हां कहीं न की स्थिति आखिरकार खराब मौसम की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में वीरवार को राज्य कैबिनेट ने खराब मौसम के चलते रियासत के सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कालेजों में सात सितंबर, 2014 तक के लिए छुट्टियां घोषित कर दी हैं। इससे स्कूलों में मोदी के भाषण की तैयारियों पर भी पानी फिर गया है।

मुबारक मंडी गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के सीधे प्रसारण के अलावा शिक्षक दिवस के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका था।
विज्ञापन


उनका कहना है कि सरकार की ओर से छुट्टियां घोषित करने के चलते अब स्कूल बंद रहेगा। बहरहाल स्कूली बच्चे घर पर बैठकर प्रधानमंत्री के भाषण को टेलीविजन या अन्य माध्यमों से देख या सुन सकते हैं।
विज्ञापन

स्कूल रविवार तक के लिए बंद

स्कूली शिक्षा विभाग जम्मू के निदेशक एचआर पखरू का कहना है कि रियासत सरकार के फैसले के अनुसार अब स्कूल रविवार तक के लिए बंद रहेंगे। इससे साफ है कि शिक्षक दिवस पर होने वाले कार्यक्रम भी अब नहीं हो पाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का सीधा प्रसारण भी स्कूलों में नहीं होगा लेकिन अब विद्यार्थी घरों में प्रधानमंत्री का भाषण देख और सुन सकते हैं।

जो स्कूली बच्चे मोदी का भाषण स्कूलों में टेलीविजन देखने और रेडियो में सुनने को उत्सुक थे, उन्हें अब अपने ही घर में भाषण सुन पाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें