फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई हुए लाल सिंह, पहली बार थामा केसरिया झंडा

Wed, 20 Aug 2014 05:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल होने जा रहे पूर्व सांसद लाल सिंह ने आखिरकार भाजपा का झंडा थाम लिया है। भाजपा आला कमान की मौजूदगी में 25 अगस्त को पार्टी में शामिल होने जा रहे पूर्व सांसद ने पहली दफा सार्वजनिक रूप से भाजपा का झंडा पकड़ा और अपने समर्थकों की बाइक रैली को नगर भ्रमण के लिए रवाना कर दिया। रैली में सैकड़ों की तादाद में शामिल बाइक सवार युवाओं ने पूर्व सांसद के निवास से लेकर पूरे शहर का दौरा किया।
विज्ञापन


भाजपा का दामन थामने जा रहे पूर्व सांसद लाल सिंह ने 25 अगस्त को महारैली करने का दावा किया है। रैली को रवाना करने और बाद में समर्थकों को संबोधित करते हुए लाल सिंह ने कहा कि बाइक रैली का मकसद रैली के दौरान मुख्य अतिथि को आयोजन स्थल तक लाने का रिहर्सल मात्र है।

25 अगस्त को रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली होगी जिसमें भाजपा के दिग्गज आ रहे हैं। पूर्व सांसद ने कहा कि 25 अगस्त के कार्यक्रम में कार्यकर्ता और तमाम समर्थक पूरी ताकत झोंक देंगे। यह रैली कई मायनों में महत्वपूर्ण है। इससे न सिर्फ उनकी और उनके समर्थकों की सियासी राह बदलेगी बल्कि राज्य की सियासत में भी परिवर्तन आएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर चुके पूर्व सांसद ने रैली की तैयारियों के होर्डिंग, पोस्टर और झंडों सहित अन्य सामान तैयार कर लिया है। होर्डिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पीएमओ में मंत्री डा. जितेंद्र सिंह सहित अन्य चेहरे शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें