फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा तहसील कार्यालय में लगी भीषण आग से लाखों की संपति नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जिला मुख्यालय स्थित तहसील कार्यालय में सोमवार देर रात को भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपति नष्ट हो गई है। इस कार्यालय की इमारत के साथ ही जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा, ट्रेजरी कार्यालय भी है, जो सुरक्षित है।
विज्ञापन

आग की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद देर रात को आग पर काबू पाया जा सका है। फिलहाल अभी तक आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, एक अन्य घटना में सोमवार देर रात को ही गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल मलोटी में भी भीषण आग लग गई, जिससे वहां पर मौजूद सामान राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें