फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजीत सागर झील में डाली इतनी सारी मछलियां

Mon, 01 Sep 2014 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
मतस्य पालन विभाग की ओर से रंजीत सागर झील में मछलियां डालने का काम जोर-शोर से किया जा रहा है। विभाग के सहायक निदेशक लाल हुसैन के निर्देश पर विभागीय टीम ने बांध की झील में मछलियों के बीज डालने का काम पूरा किया। डुमार पंचायत के अधीन पड़ते इलाके में लगभग 10 लाख मछलियों के बीज झील में डाले गए।
विज्ञापन


टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर राजेश कुमार और राहुल ने बताया कि झील में हर वर्ष मछलियों के बीज डाले जाते हैं। इस वर्ष भी दस लाख बीज झील में डाले गए हैं। वहीं डिप्टी इंस्पेक्टर एक्सटेंशन विंग मोहम्मद फरीद ने बताया कि रोहू, मिरगल, ग्रास कार्प, कॉमन कार्प और कतला प्रजाति की मछलियों को झील में छोड़ा गया है।

प्राकृतिक वातावरण में रहकर यह मछलियां अपना विकास करेंगी, जिसके बाद झील में हर साल टेंडर फ्लोट करने की प्रक्रिया को भी अंजाम दिया जाएगा। इस मौके पर डुमार पंचायत के सरपंच अनंत राम, एफडीए रमेश लाल, अब्दुल गनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें