फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra 2022: लखनपुर से गुफा तक मिलेंगी अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं, केंद्र से मांगे पांच सौ डॉक्टर 

Thu, 05 May 2022 12:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमित कुमार, जम्मू

सार

स्वास्थ्य विभाग जम्मू कश्मीर की ओर से निदेशक जनरल ने भारत सरकार से पांच सौ डॉक्टर और पैरामेडिक्स स्टाफ मांगे हैं, जिन्हें यात्रा मार्ग पर तैनात किया जाएगा। इसके लिए आगामी दिनों में देशभर से नामांकन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
बाबा अमरनाथ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी 30 जून से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा 2021 में रिकॉर्ड तीर्थ यात्रियों के आवागमन को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसमें पिछले साल की तुलना में मेडिकल एड केंद्र, इमरजेंसी एड केंद्र, ऑक्सीजन बूथ आदि की संख्या बढ़ाई जा रही है। प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर पवित्र गुफा तक शिव भक्तों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग जम्मू कश्मीर की ओर से निदेशक जनरल भारत सरकार से पांच सौ डॉक्टर और पैरामेडिक्स स्टाफ मांगे गए हैं, जिन्हें यात्रा मार्ग पर तैनात किया जाएगा। इसके लिए आगामी दिनों में देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से डॉक्टरों और पैरामेडिक्स स्टाफ का नामांकन करवाया जाएगा। इसके अलावा जम्मू कश्मीर से करीब सात सौ चिकित्सा स्टाफ तैनात होगा।

वर्ष 2019 में कश्मीर में यात्रा मार्ग पर 1300 डॉक्टरों और पैरा मेडिक्स स्टाफ की तैनाती की गई थी, लेकिन जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन और कोविड महामारी के कारण दो साल तक यात्रा को रद्द करना पड़ा। यात्रा के दौरान देशभर से विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिक्स की यात्रा मार्ग पर तैनाती की जाती रही है। इसमें कई चिकित्सा स्टाफ वालंटियर के तौर पर अपनी सेवाएं देने के लिए आते हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग यहां देगा सेवाएं
स्वास्थ्य विभाग जम्मू कश्मीर की निदेशक जनरल भारत सरकार के साथ हुई बैठक में उनसे पांच सौ डाक्टर और पैरामेडिक्स स्टाफ मांगा गया है। स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू की ओर से भी करीब सौ चिकित्सा स्टाफ की सूची तैयार की गई है, जिसमें 44 डॉक्टर और अन्य पैरा मेडिक्स स्टाफ है। इन कर्मियों को यात्रा के दौरान कश्मीर में तैनात किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेश के नए मेडिकल कॉलेजों से भी चिकित्सा स्टाफ लिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग छह बेस कैंप को कवर करने के साथ 26 मेडिकल एड केंद्र, इमरजेंसी एड केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे।
 

ऑक्सीजन बूथों की संख्या बढ़ाई
पिछले साल 14 की तुलना में इस बार ऑक्सीजन बूथों की संख्या बढ़ाकर 26 कर दी गई है, जिससे उम्मीद है कि पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता से हार्ट अटैक के मामलों में गिरावट आएगी। विभाग की ओर से यात्रा मार्ग पर कोविड परीक्षण की सुविधा होगी। पंजतरणी, पवित्र गुफा और शेषनाग के पास आइसोलेशन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिसमें आपात स्थिति में तीर्थ यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। श्रीनगर में तीर्थ यात्रियों के लिए 100 बिस्तर की कोविड केयर सुविधा तैयार की जा रही है। बालटाल और चंदनवाड़ी में 30 बिस्तरों के दो अस्पताल स्थापित होंगे। 

चिकित्सा उपचार प्रबंधन मजबूत होगा
स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर डॉ. मुश्ताक अहमद राथर ने कहा कि अमरनाथ यात्रा के लिए चिकित्सा स्टाफ की तैयारी की जा रही है। इसके लिए देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से डॉक्टर और पैरामेडिक्स स्टाफ की मांग की गई है। पिछली यात्रा की तुलना में इस बार स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक विस्तार किया जा रहा है। इसके साथ चिकित्सा आपात प्रबंधन को मजबूत बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें