फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख: सब कमेटी की मीटिंग बेनतीजा रही, एलएबी-केडीए नेताओं ने अमित शाह से भी की मुलाकात

Tue, 05 Mar 2024 11:52 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात भी की। इस बैठक को भी लेह एलएबी और केडीए प्रतिनिधियों ने बेनतीजा करार दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एक्स/अमित शाह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख के मुद्दों को लेकर बनाई गई सब कमेटी की सोमवार को गृह मंत्रालय में हुई मीटिंग बेनतीजा रही। सब कमेटी में शामिल लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस (केडीए) के सदस्यों ने मीटिंग के बाद एक संयुक्त बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय के अधिकारियों व लद्दाख उपराज्यपाल के सलाहकार संग उनकी बैठक बेनतीजा रही। हालांकि किन बातों पर पेंच फंसा इसकी कोई जानकारी सांझा नहीं की गई।
विज्ञापन


बैठक के बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात भी की। इस बैठक को भी लेह एलएबी और केडीए प्रतिनिधियों ने बेनतीजा करार दिया। साथ ही उन्होंने यह भी एलान किया कि अपने आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही वो लोगों की सहमति से निर्णय लेंगे। वहीं, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक बातचीत को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

दूसरी ओर, सूत्रों ने बताया कि बैठक में छठे शेड्यूल से संबंधित मागों पर विस्तृत चर्चा हुई। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कानूनी विशेषज्ञों के हवाले से स्पष्ट किया की उनकी मांगों पर क्रियान्वयन में दो से तीन महीने का वक्त लगेगा। लेकिन लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक एलायंस के प्रतिनिधि इसे फौरन अमल में लाने पर जोर देते रहे।
विज्ञापन


सूत्रों ने आगे बताया कि लद्दाखी लीडरों द्वारा उठाई गई मांगों को अमल में लाने के लिए कई प्रक्रियाओं का निर्वाहन करना होगा। साथ ही उनका संविधान सम्मत होना भी जरूरी है। ऐसी मांगों को दबाव में आकर पूरा नहीं किया जा सकता।

गौरतलब है की सब कमेटी की पहली बैठक फरवरी 24 को हुई थी। इससे पूर्व गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी लद्दाख के लीडरों के साथ दो दौर की बातचीत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें