फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladakh: लेह के दुरबुक में सेना के काफिले पर गिरी विशाल चट्टान, दो जवान बलिदान, तीन घायल

Wed, 30 Jul 2025 05:29 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क लेह

सार

लेह के दुरबुक उप-मंडल में सेना के काफिले पर विशाल चट्टान गिरने से दो सैनिक बलिदान और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। फायर एंड फ्यूरी कोर ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी और घायलों के इलाज का इंतजाम किया।
विज्ञापन
बलिदानी लेफ्टिनेंट कर्नल भानु और प्रताप सिंह - फोटो : Indian Army
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को गलवान के चारबाग इलाके में सेना के एक चलते हुए वाहन पर एक विशाल चट्टान गिरने से लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह और लांस दफादार दलजीत सिंह बलिदान हो गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में दो अन्य सैनिक भी घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


घटना उस समय हुई जब सुबह करीब 11:30 बजे सेना का एक काफिला दुरबुक और चोंगटास के बीच खड़ी ढलानों और नाजुक भूभाग वाले संकरे रास्ते से गुजर रहा था। यह काफिला 60 आर्मर्ड रेजिमेंट के नियमित उच्च-ऊंचाई प्रशिक्षण अभियान का हिस्सा था।

पत्थर सीधे काफिले के एक वाहन से टकराया, जिससे वाहन में सवार सैनिकों को गंभीर चोटें आईं। साथी सैनिकों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को हवाई मार्ग से निकाला गया।
विज्ञापन


घायलों को लेह के जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। दो अन्य घायल सैनिकों का भी वहीं इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

सेना प्रशासन ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बलिदानियों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें