सांसद जाम्यांग शेरिंग नामग्याल
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
लद्दाख से सांसद जाम्यांग शेरिंग नामग्याल का कहना है कि भारत और चीन को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) को सही ढंग से निर्धारित करने की जरूरत है। नामग्याल के मुताबिक सीमा पर टकराव को टालने के लिए ऐसा करना जरूरी है।
पिछले हफ्ते एलएसी पर दोनों देशों के बीच तनाव की खबरों को भाजपा सांसद ने गंभीर नहीं माना। उन्होंने कहा, हमें ऐसी घटनाओं के बारे में ज्यादा चिंता नहीं करनी चाहिए। वास्तविक नियंत्रण रेखा का सीमांकन नहीं होने से दोनों देशों के बीच ऐसी दिक्कत बार-बार पैदा होती है।
सीमा निर्धारण के अभाव में चीन को कुछ और लगता है तो हमें कुछ और। नामग्याल ने बताया, कई दफा पशु भी सीमा पार चले जाते हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव पैदा हो जाता है। भाजपा सांसद ने दावा किया कि जब से पीएम नरेंद्र मोदी सत्ता में आए हैं, तब से चीन किसी भी भूमि पर दावा नहीं कर सका है।