फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन का 21वां दिन: सोनम वांगचुक के समर्थन में लेह आए प्रकाश राज, कहा- पूरे देश के लिए संघर्ष कर रहे लद्दाखी

Tue, 26 Mar 2024 04:49 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह

सार

अभिनेता प्रकाश राज ने सोनम वांगचुक के आंदोलन का समर्थन किया है। वह मंगलवार को लेह में आंदोलन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज उनका जन्मदिन है। इस दिन को उन्होंने सोनम वांगचुक और लद्दाख के संघर्षरत लोगों के साथ बिताने का फैसला किया है।
विज्ञापन
सोनम वांगचुक के समर्थन में लेह पहुंचे प्रकाश राज - फोटो : एक्स/ स्मंला दोरजे नर्बू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज अपने जन्मदिन के अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह में पहुंचे। उन्होंने यहां पूर्ण राज्य सहित विभिन्न मांगों के लेकर आमरण अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक सहित अन्य आंदोलनकारियों से मुलाकात की और उनके इस आंदोलन का समर्थन किया। अभिनेता ने कहा कि लद्दाख के लोग सिर्फ खुद के लिए नहीं, बल्कि हर देशवासी के हित के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रकाश राज ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ लद्दाख के लिए नहीं है, सिर्फ सोनम वांगचुक के लिए नहीं है, बल्कि यह पूरे देश के हित के लिए है। उन्होंने कहा कि पानी, पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए जो संघर्ष यहां किया जा रहा है, वो किसी एक लिए नहीं है, बल्कि सारी जनता के लिए है। सरकार कुछ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए लद्दाख के लोगों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकाश राज और सोनम वांगचुक - फोटो : संवाद
लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने व राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग के समर्थन में सोनम वांगचुक का अनशन मंगलवार को 21वें दिन में प्रवेश कर गया। इस अवसर पर वांगचुक ने कहा कि उनके साथ 350 लोग माइनस 10 डिग्री सेल्सियस में यहां रात के समय भी डटे रहे और यहीं सोये। यहां दिन में पांच हजार के करीब लोग पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अभी तक एक शब्द भी नहीं बोला गया। इस देश को ईमानदार, दूरदर्शिता और बुद्धिमान राजनेताओं की आवश्यकता है, न कि केवल अदूरदर्शी चरित्रहीन राजनेताओं की।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें