27 मार्च नामांकन भरने का आखिरी दिन, 19 अप्रैल को मतदान
उधमपुर-डोडा-कठुआ लोकसभा सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। अधिसूचना 20 मार्च को जारी की गई है। इस सीट पर 27 मार्च नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 30 मार्च तय की गई है।
जम्मू में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव
जम्मू लोकसभा सीट पर चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा। अधिसूचना 28 मार्च को जारी की जाएगी और 4 अप्रैल नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल है।
इसके बाद अनंतनाग-राजोरी सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। अधिसूचना 12 अप्रैल को जारी की जाएगी और 19 अप्रैल नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल है। श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। बारामुला सीट पर चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।