फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू स्टेशनः शौचालयों की कमी से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं इसके मुकाबले स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का भारी टोटा है। यात्रियों के लिए पर्याप्त शौचालय न होने के कारण माता वैष्णो देवी तथा अमरनाथ यात्रा पर जाने और लौटने वाले श्रद्धालुओं की समस्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन के बाहर शौचालय अथवा बाथरूम का भारी अभाव है। ऐसे में यात्री खुले में बैठने को मजबूर हो जाते हैं। इसके चलते स्टेशन का बाहरी क्षेत्र बदबू से भर जाता है। इस तरह अव्यवस्था की भी यहां खुली तस्वीर देखने को रोजाना मिल रही है।

महिला यात्रियों को भी भारी दिक्कतें हो रही हैं। रेलवे विभाग की ओर से इसका पूरा इंतजाम नहीं होने के कारण ऐसी अव्यवस्था दिखने लगी है। हालांकि बाबा श्री अमरनाथ यात्रा अब रक्षाबंधन तक ही है।
विज्ञापन


विज्ञापन

समस्याओं पर ध्यान नहीं देता रेल विभाग

इस यात्रा के समापन होने के बाद ऐसा नहीं है कि स्टेशन पर यात्रियों का आना जाना कम हो जाएगा, मां वैष्णो देवी के भक्तों का बारह महीने आना-जाना यहां लगा रहता है।

वहीं अब पहली अगस्त से श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा भी शुरू होगी। इस यात्रा को लेकर भी देश-विदेश के श्रद्धालुओं के आने की उम्मीदें हैं।

यहां पर आने वाले यात्रियों का कहना है कि शौचालय या बाथरूम की कमी के कारण भारी दिक्कतें यहां पर महसूस हो रही हैं, लिहाजा यहां पर बेहतर इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें