जम्मू आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मोदी सरकार वैष्णों देवी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक नई ट्रेन चलाने जा रही है।
वैष्णो देवी जाने के लिए श्री शक्ति एक्सप्रेस के अलावा अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रीमियम स्पेशल ट्रेन भी शुरू होने जा रही है।
दो अगस्त से 31 अगस्त के बीच
रेल मंत्रालय ने दो अगस्त से 31 अगस्त के बीच नई रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04401/04402 सप्ताह में तीन दिन चलेगी।
नई दिल्ली से यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार, सोमवार और बृहस्पतिवार को रात 9:50 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9 बजे कटड़ा स्टेशन पहुंचेगी।
हफ्ते में तीन दिन चलेगी ट्रेन
कटड़ा स्टेशन से ट्रेन रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को नई दिल्ली के लिए चलेगी। ट्रेन कटड़ा स्टेशन से शाम के 7 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 5:35 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
ट्रेन में एसी-टू, एसी-थ्री कोच के साथ ही सेकेंड क्लास स्लीपर भी होगा। अप-डाउन दोनों बार में ट्रेन जम्मू-तवी और उधमपुर स्टेशन पर रुकेगी।