फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुलगाम में आतंकियों ने किया हमला, पूर्व सैनिक को घर में घुसकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
-पत्नी और बेटी घायल, एक वर्ष पहले सेवानिवृत्त हुए थे मंजूर अहमद वागे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को आतंकियों ने गोलियां मारकर पूर्व सैनिक की हत्या कर दी। हमले में उनकी पत्नी और बेटी गोली लगने से घायल हो गईं। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने बेहीबाग में घर में घुसकर गोलियां बरसाईं। इससे पूर्व सैनिक मंजूर अहमद वागे (39), उनकी पत्नी आइना (32) और बेटी साइना (13) घायल हो गईं। आतंकियों ने पूर्व सैनिक पर नजदीक से गोलियां चलाईं। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को तुरंत सरकारी मेडिकल कॉलेज अनंतनाग ले जाया गया। वहां मंजूर अहमद ने दम तोड़ दिया। घायल पत्नी और बेटी का इलाज चल रहा है। मंजूर अहमद एक वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि हमले की सूचना मिलते ही सुरक्षाबल इलाके में पहुंच गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


आतंकियों का यह कायरतापूर्ण कृत्य : चिनार कोर
भारतीय सेना की चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, निहत्थे नागरिकों पर आतंकियों का यह कायरतापूर्ण कृत्य है। निर्दोष महिला और बच्चे को भी नहीं बख्शा गया। बेहीबाग में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें