फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जैन ने एडीजीपी आर्म्ड, टूटी ने आईजीपी का पद संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। आईपीएस भीम सेन टूटी ने जम्मू के आईजी का पद संभाल लिया है। एडीजीपी आनंद जैन ने उन्हें पदभार सौंपा। वहीं आनंद जैन ने आर्म्ड पुलिस के एडीजीपी का पदभार भी सोमवार संभाल लिया। पद संभालने के बाद आईजी जम्मू पुलिस अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

जैन ने आईजी को जम्मू संभाग में अपराध, आतंकवाद और कानून व्यवस्था के लिहाज से उबरती चुनौतियों के बारे जानकारी दी। आईजी बने टूटी ने तमाम अफसरों के साथ बैठक करते हुए कहा कि सभी अधिकारी निजी तौर पर अपने अपने क्षेत्र में निगरानी करें। तमाम सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के बीच तालमेल बढ़ाने और इनपुट साझा करने पर जोर दिया। कहा कि मौजूदा समय में जम्मू संभाग में आतंकवाद, नारको आतंकवाद और अपराध मुख्य रूप से देखे जा रहे हैं। इसी को देखते हुए हम सबको काम करना होगा। इसके लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
वहीं आर्म्ड पुलिस का पद संभालने के बाद एडीजीपी आनंद जैन ने आर्म्ड मुख्यालय का दौरा किया। अफसरों के साथ बैठक कर कामकाज की समीक्षा की और मिलकर काम करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें